रिलीज से ढाई महीने पहले अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 में हुई 915 करोड़ कमाने वाली इस एक्ट्रेस की एंट्री!
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को आने में बस ढाई महीने का वक्त बचा है. वहीं दूसरी ओर पुष्पाराज को लेकर तगड़ा बज भी बना हुआ है. 29 मई को फिल्म का दूसरा गाना आने वाला है. इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना साथ नजर आएंगे. इसी बीच फिल्म में 915 करोड़ कमाने वाली एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. ‘पुष्पा: द रूल’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ. हर तरफ एक ही नाम की गूंज है- वो है पुष्पा… पुष्पा… पुष्पाराज. फिल्म का पहला गाना आ चुका है. इसमें अल्लू अर्जुन ने खूब धूम मचाई थी. यह प्रॉपर गाना नहीं, बल्कि लिरिकल वर्जन था. अब हर किसी को श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना और पुष्पाराज (अल्लू अर्जुन) के दूसरे गाने का इंतजार है, जो 29 मई को आने वाला है. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बीते दिनों खबरें आईं कि, फिल्म के एडिटर एंटनी रुबेन ने रिलीज से पहले फिल्म छोड़ दी है. बिजी शेड्यूल के चलते ये फैसला लिया गया था. खैर, इसकी वजह से फिल्म की रिलीज नहीं टलेगी, यह तय समय पर ही आएगी.जहां हर कोई फिल्म के द...