Aloe Vera: गुणों का खजाना है एलोवेरा का जूस, त्वचा को ही नहीं सेहत को भी मिलते हैं कई फायदे

 



अलोवेरा बहुत ही साधारण पौधा है जिसे अक्सर ही हम अपने घर या आस-पास देखते हैं। एलोवेरा लगाने के फायदे हमने कितनी ही बार अपनी मां और नानी से सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि इसके जूस पीने के भी उतने ही लाभ हैं। आइए जानते हैं अलोवेरा जूस पीने से आपके स्वास्थ्य से जुड़े क्या फायदे हो सकते है


Aloe vera:अपनी दादी-नानी से आपने एलोवेरा के कई फायदे सुने होंगे जैसे यह आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है और आपकी खूबसूरती बढ़ाता है। लेकिन इसके फायदे यहीं खत्म नहीं होते। एलोवेरा बेहद ही साधारण पौधा है, जिसे अक्सर ही आप अपनी बालकनी या गार्डन में देखते होंगे। यह पौधा देखने में भले ही साधारण लगता होगा, लेकिन इसके इतने फायदे हैं कि आप जानकर चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं कि एलोवेरा का जूस पीने से क्या फायदे हो सकते हैं।

पाचन क्रिया में सहायक

पाचन से जुड़ी समस्याएं खासकर कब्ज से लड़ने में एलोवेरा बेहद असरदार है। इसमें लैक्सेटिव प्रॉपर्टीस होती हैं, जो कब्ज से राहत दिलाने में कारगर है। यह हार्ट बर्न से भी राहत दिलाता है। हालांकि, एलोवेरा जूस की मात्रा और उसमें क्या सामग्री हैं, इसका ध्यान रखें।

विटामिन और मिनरल से भरपूर

एलोवेरा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में, फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

🕉️ केदारनाथ: हिमालय में शिव का रहस्य

🔱 काशी विश्वनाथ: अविनाशी नगर का रहस्य

🛕 भीमाशंकर: सह्याद्रि की कथा