अदरक के फायदे – Benefits of Ginger in Hindi
सालों से हर भारतीय रसोई में अदरक को इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। वजह है इसका खास स्वाद, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन में स्वाद लाने के साथ ही अदरक कई औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। यही वजह है कि अदरक को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको अदरक के औषधीय गुण के साथ ही अदरक के फायदे विस्तार से बताएंगे, ताकि आप अदरक खाने के फायदे और बेहतर तरीके से समझ पाएं। वहीं, इससे पहले यह जान लेना भी जरूरी है कि अदरक का उपयोग केवल घरेलू उपचार के तौर पर किया जा सकता है। इसे बताई जाने वाली समस्याओं का इलाज न समझा जाए। किसी भी बीमारी का इलाज डॉक्टरी सलाह पर ही निर्भर करता है।
कैंसर से बचाव
कैंसर से बचाव में भी अदरक का उपयोग लाभकारी परिणाम प्रदर्शित कर सकता है। दरअसल, अदरक से संबंधित चूहों पर किए गए एनसीबीआई के शोध से इस बात की पुष्टि होती है। शोध में माना गया कि अदरक में एंटी इन्फ्लामेट्री (सूजन कम करने वाला) और एंटी-कैंसर (कैंसर के प्रभाव को कम करने वाला) गुण मौजूद होता है। इस गुण के कारण अदरक स्तन कैंसर, गर्भाशय के कैंसर और लिवर कैंसर से बचाव में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है (2)। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि अदरक खाने के फायदे कुछ हद तक कैंसर से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं।
हृदय स्वास्थ्य बनाए रखे
हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी अदरक का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, विशेषज्ञों के मुताबिक अदरक के औषधीय गुण कई हैं। इनमें सूजन, मुक्त कणों का प्रभाव, खून जमने की प्रक्रिया, बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और लिपिड को नियंत्रित करने की क्षमता शामिल है। यह सभी प्रभाव संयुक्त रूप से हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर उसे स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद कर सकते हैं (8)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि अदरक का सेवन कर हृदय स्वास्थ्य को बरकरार रखने में मदद मिल सकती है।




Comments
Post a Comment