Weight Loss Tips for Women

 


महिलाएं अपना वजन अपने आहार में बदलाव करके और अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़कर घटा सकती हैं। इससे अलग कुछ और भी विकल्प मौजूद होते हैं जिन्हें अपनाकर महिलाएं अपना वजन आसानी से घटा सकती हैं। बता दें कि वैज्ञानिक भी उन विकल्पों को सही मानते हैं। आज का हमारा यह लेख उन्हीं विकल्पों पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं कैसे अपना वजन कम (weight loss tips for women) कर सकती हैं। साथ ही उन तरीकों से जुड़ी रिसर्च के बारे में भी जानकारी देंगे। पढ़ते हैं आगे...



अधिक मात्रा में पानी पिएं

वजन कम करने में पानी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने से वजन कम होता है। एक रिसर्च के मुताबिक पानी पीने के 30 से 40 मिनट के बाद 30 परसेंटेज फैट बर्न हो जाता है।



भरपूर मात्रा में नींद लें

कुछ रिसर्च यह बताते हैं कि यदि व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में नींद ले तो वजन कम किया जा सकता है। ऐसे में महिलाओं को पूरी नींद लेना जरूरी है। अध्ययन बताते हैं कि अगर 7 घंटे की नींद ली जाए तो यह वजन घटाने में बेहद उपयोगी है।


योग को जोड़ें

यदि महिलाएं अपनी दिनचर्या में योग को जोड़ेंगी तो वह अपना वजन कम कर सकती हैं। योग करने से कैलोरी बर्न होती है। अध्ययन भी है बताते हैं कि योग का अभ्यास अगर नियमित रूप से किया जाए तो यह कैलोरी बर्न करता है।


 प्रोबायोटिक्स का उपयोग

प्रोबायोटिक्स के सेवन से व्यक्ति अपना वजन घटा सकता है। इससे संबंधित रिसर्च हमें यह बताती है कि पेट को कम करने के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स भूख कम करने वाले हार्मोन के स्तर में बदलाव लाता है और वजन को घटाने में मदद करता है।


नाश्ता स्किप न करें

सुबह का ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है और अब तो अध्ययन भी हमें यह बताते हैं कि सुबह-सुबह अगर उच्च प्रोटीन का नाश्ता खाया जाए तो यह भूख को नियंत्रित कर सकता है, जिससे हमारा वजन भी प्रभावित होता है ऐसे में ब्रेकफास्ट को स्किप ना करें।

Comments

Popular posts from this blog

🕉️ केदारनाथ: हिमालय में शिव का रहस्य

🔱 काशी विश्वनाथ: अविनाशी नगर का रहस्य

🛕 भीमाशंकर: सह्याद्रि की कथा